फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अचरज...बड़ी औद्योगिक क्षेत्र की सैकड़ों फैक्टरी के लिए सिर्फ एक दमकल गाड़ी

Sat, 14 Mar 2026 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र का दमकल केंद्र, जहां उद्योगपति प्रबंध पूरे नहीं होने की बात कह रहे हैं। सं
विज्ञापन
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र की 900 से अधिक फैक्टरी के लिए दमकल विभाग के पास महज एक गाड़ी है। ऐसे में उद्योगपतियों की चिंता बढ़ गई है कि गर्मी आ रही है और आग लगने जैसी कोई दुर्घटना घटी तो स्थानीय दमकल केंद्र किसके भरोसे काम करेगी है। उद्योगपतियों ने प्रशासन से मांग की है कि दमकल केंद्र में जल्द अतिरिक्त गाड़ियां और जरूरी संसाधन उपलब्ध कराएं जाएं।
विज्ञापन

बड़ी इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित गोयल और अन्य उद्योगपतियों का कहना है कि कई फैक्टरियों में प्लास्टिक, केमिकल और अन्य ज्वलनशील पदार्थ भी रखे होते हैं। इससे आग लगने पर नुकसान तेजी से बढ़ने की आशंका रहती है। अधिकारियों को कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं लेकिन अब तक दमकल गाड़ियों की संख्या बढ़ाने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
अमित गोयल और अन्य का कहना है कि क्षेत्र का लगातार विस्तार हो रहा है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दमकल केंद्र में जल्द अतिरिक्त गाड़ियां और जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें