फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भिगान टोल प्लाजा पर सुरक्षा अधिकारी व कर्मी के साथ मारपीट

Thu, 23 May 2024 10:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। जीटी रोड स्थित भिगान टोल प्लाजा पर सुरक्षा अधिकारी व सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट व धमकी देने का मामला सामने आया है। टोल प्लाजा के सुरक्षा अधिकारी ने मामले की शिकायत मुरथल थाने में दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

गांव फरमाणा निवासी सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र ने बताया कि 19 मई को काले रंग की स्कोर्पियो में सवार व्यक्तियों ने एंबुलेंस लेन में जबरदस्ती घुसा दी थी। उन्होंने लेन में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी भिगान गांव के मोहित के साथ गाली गलौज व मारपीट की। जब उन्होंने गाड़ी में सवार व्यक्तियों से बातचीत की तो उनमें से एक ने खुद की पहचान कर्मबीर के रूप में दी। इसके बाद उन्होंने अपने साथियों को फोन कर मौके पर बुलाया। उसके बाद वहां सफेद रंग की स्कोर्पियो गाड़ी आई थी, जिसमें 4-5 व्यक्ति बैठे थे। उन्होंने आते ही उनके साथ गाली गलौज कर पिटाई करते हुए धमकी दी थी। पुलिस ने देवेंद्र की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें