फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: उधारी मांगनी पड़ी भारी, बोतल मारकर युवक को किया घायल

Thu, 09 Jul 2026 07:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। गांव मंडौरा निवासी युवक पर उधार दिए रुपये मांगने पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर कांच की बोतल से सिर व पेट पर वार कर घायल कर दिया।
गांव मंडौरा निवासी गौरव ने खरखौदा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई कि 3 जुलाई को वह रास्ते से जा रहे थे। इसी दौरान गांव के रोहित, नरेश और मोनू उन्हें मिले। चारों केएमपी एक्सप्रेसवे के पास खेत में जाकर बैठ गए। वहां उन्होंने नरेश से अपने उधार दिए हुए रुपये मांगे।
विज्ञापन

आरोप है कि इस बात पर नरेश और रोहित भड़क गए। नरेश ने उन्हें पकड़ लिया और रोहित को बोतल मारने के लिए उकसाया। इसके बाद रोहित ने कांच की बोतल से उनके सिर और पेट पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन

गौरव ने बताया कि बाद में जसबीर उन्हें घर छोड़ने आया लेकिन रोहित और नरेश उनका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गए। उन्होंने बचाव के लिए हाथ में जेली लेकर उनका सामना किया तो दोनों आरोपी वहां से जाते समय दोबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें