फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नहर में मिला एएसआई के बेटे का शव

Tue, 20 May 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 39 सोनीपत के गांव नाहरा के पास खड़ी युवक की कार। स्रोत पाठक - फोटो : kathua
विज्ञापन
सोनीपत। गांव नाहरा के पास नहर से हरियाणा पुलिस के एएसआई के बेटे का शव बरामद किया गया है। शव को नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। शव से करीब चार किलोमीटर दूर उनकी कार मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव कालूपुर निवासी हरियाणा पुलिस में एएसआई जसबीर के बेटे आदर्श (24) का शव नाहरा के पास नहर में मिला है। वह दिल्ली के नरेला स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। वह सुबह घर से नरेला ड्यूटी पर गए थे। वह अपने मामा की कार लेकर गए थे। दोपहर एक बजे आदर्श की अपने मामा से फोन पर सामान्य बात हुई थी। उसके बाद से आदर्श से किसी का संपर्क नहीं हुआ। इस बीच नाहरा गांव के पास राहगीरों ने नहर में एक शव देखा। राहगीरों ने उसे बाहर निकाला। सूचना पर कुंडली थाना व बारोटा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की पहचान कराई तो वह आदर्श का निकला। पुलिस जांच में पता लगा है कि आदर्श जिस कार में आया था वह चार किलोमीटर दूर खड़ी है। पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें