फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स: हरियाणा की बेटियों ने जीता सोना, अब बेटे दिखाएंगे कबड्डी के फाइनल मुकाबले में दम

Sat, 07 Oct 2023 01:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत के गांव भैंसवाल की मुस्कान, बिचपड़ी की साक्षी और रिंडाना की पूजा नरवाल के प्रदर्शन से जिले में खुशी की लहर है। परिजनों ने अब जोरशोर से अपनी होनहार बेटियों के स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, तीनों बेटियों के गांवों में भी जश्न का माहौल है। 
विज्ञापन
विजेता टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियन गेम्स में भारतीय दल लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदकों का शतक लगा चुका है। इस कड़ी में कबड्डी की महिला टीम ने भी सुनहरा प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता है और एशिया में अपनी धाक जमाई है। महिला कबड्डी टीम ने चीनी ताइपे की टीम को कड़े मुकाबले में 26-25 से मात दी। कबड्डी टीम में सोनीपत की 3 खिलाड़ियों  ने भी शानदार योगदान दिया है। 

विज्ञापन

सोनीपत के गांव भैंसवाल की मुस्कान, बिचपड़ी की साक्षी और रिंडाना की पूजा नरवाल के प्रदर्शन से जिले में खुशी की लहर है। परिजनों ने अब जोरशोर से अपनी होनहार बेटियों के स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, तीनों बेटियों के गांवों में भी जश्न का माहौल है। 

इधर, कबड्डी की पुरुष टीम भी जौहर दिखा रही है। फाइनल में इस टीम से स्वर्ण पदक 
जीतने की प्रबल उम्मीद हैं। पुरुष टीम में भी सोनीपत के 3 खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। गांव भैंसवाल के प्रवेश और सुनील व कथूरा के सुरजीत से जिलावासियों को बेहद खास उम्मीद है। टीम ईरान के साथ फाइनल मैच खेल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें