फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन बॉक्सिंग प्रतियोगिता: कांस्य जीतकर लौटी ईशिका का स्वागत, दुबई में आयोजित प्रतियोगिता में जीता था पदक

Sat, 14 Sep 2024 07:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)

सार

एशियन बॉक्सिंग प्रतियोगिता 27 अगस्त से 10 सितंबर तक दुबई में आयोजित की गई थी। इसमें मुक्केबाज ईशिका ने 58 किलो भार वर्ग में भाग लेते हुए कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
कार में सवार कांस्य पदक विजेता ईशिका व प्रशिक्षण नवीन हुड्डा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के गोहाना के गांव खंदराई की मुक्केबाज ईशिका का दुबई में कांस्य पदक जीतकर लौटने पर स्वागत किया गया। मुक्केबाज ईशिका का गोहाना स्थित नई अनाज मंडी से खंदराई मोड़ स्थित जय बालाजी बॉक्सिंग अकादमी तक सनरूफ कार में बैठाकर स्वागत जुलूस निकाला गया। खेल प्रेमियों ने फूल व रुपयों की माला पहनाकर ईशिका का स्वागत किया।

विज्ञापन


मुक्केबाज ईशिका ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए सुबह शाम कड़ा अभ्यास किया था। उन्होंने बताया कि आगामी प्रतियोगिताओं के लिए दोगुनी मेहनत करुंगी, जिससे देश के लिए स्वर्ण पदक जीत सकूं। प्रशिक्षक नवीन हुड्डा ने बताया कि ईशिका बेहतरीन मुक्केबाज हैं। वह करीब पांच साल से गोहाना स्थित जय बालाजी बॉक्सिंग अकादमी में बॉक्सिंग के गुर सीख रही हैं।
विज्ञापन


पिता अमित कुमार ने बताया कि बेटी ने पदक जीतकर प्रदेश, जिले व गांव का नाम रोशन किया है। स्वागत समारोह में खेल प्रेमियों ने डीजे पर बज रहे गानों की धुन पर नाचते हुए ईशिका का स्वागत किया।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पदाधिकारी भास्कर चंद्रभट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में पहली बार भारतीय सब जूनियर मुक्केबाजों के दल ने भाग लिया था। इसमें हमारे मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। मुक्केबाज ईशिका ने प्रतियोगिता में बेहतर खेल दिखाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें