फोटो 01- सोनीपत के खरखौदा स्थित प्रताप सिंह मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की मुक्केबाज हंसि
खरखौदा। एशियन जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले की मुक्केबाज हंसिका दहिया वीरवार को रवाना हो गई है। प्रतियोगिता 27 अगस्त से 10 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में आयोजित की जा रही है। इसमें प्रताप सिंह मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की मुक्केबाज हंसिका दहिया 60 किलो भार वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया ने बताया कि हंसिका दहिया ने राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत व राज्यस्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने हंसिका का चयन एशियन जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए किया है। हंसिका ने इससे पहले चार बार राष्ट्रीय स्तर व छह बार राज्य स्तर पर पदक जीते हैं। हंसिका से एशियन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी पदक जीतने की उम्मीद है। कन्या महाविद्यालय एवं प्रताप विद्यालय के प्रधान पहलवान वेदप्रकाश दहिया, प्राचार्य दया दहिया, अकादमिक निदेशक डॉ. सुबोध दहिया, प्रशिक्षक संदीप व नवीन ने मुक्केबाज हंसिका को बधाई दी है।