शनिवार देर रात सदर थाना के पास स्थित पुलिस क्वार्टर में अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर जसबीर ने लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सोनीपत सिटी थाना पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
सदर थाना के स्टाफ क्वार्टर में रह रहे अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर जसबीर की आत्महत्या ने इलाके में दहशत फैला दी है। मृतक जसबीर सिंह ने अपनी खुद की लाइसेंसी पिस्टल से अपनी कनपटी पर रखकर खुद को मौत के घाट उतार दिया और घटना की जानकारी मिलते ही सोनीपत पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आपको बता दें कि मृतक जबसीर सिंह सोनीपत पुलिस के पूर्वी जोन में टीएसआई के पद पर तैनात था।
पुलिस ने देर रात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया और अब उसके बेटे का विदेश से लौटने का इंतजार हो रहा है ताकि उसके शव का पोस्टमार्टम हो सके। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता करने में जुटी है, जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता लग सकेगा।
सिटी थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि सदर थाना के स्टाफ क्वार्टर में एक जसबीर सिंह नाम के अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सूचना मिली थी। शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।