फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रिश्वत लेने का आरोपी एएसआई रिमांड पर लिया

Thu, 29 May 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम की तरफ से रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो थाना के एएसआई को अदालत ने एक दिन के रिमांड पर और उसके निजी कंप्यूटर ऑपरेटर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

गांव बैंयापुर के किसान नरेश ने सोनीपत एसीबी को शिकायत दी थी कि उनके खेत में मकान बना हुआ है। जिसे लेकर डीटीपी की तरफ से शिकायत दी गई थी।
इस मामले में हरियाणा स्टेट इन्फोर्समेंट ब्यूरो थाना का एएसआई मुकेश 40 हजार रुपये की मांग कर रहा है। जिस पर उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर एसीबी की इंस्पेक्टर कविता के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था।
नरेश ने मुकेश को रुपये लेने के लिए मंगलवार शाम को गांव बैंयापुर बुलाया था। उसके साथ उसका निजी कंप्यूटर ऑपरेटर पारस भी था। एसीबी ने बताया था कि जब नरेश ने मुकेश को रिश्वत की राशि दी, तो उसने पारस को थमा दी। टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

मामले में आरोपियों को एसीबी की टीम ने अदालत में पेश किया, जहां से एएसआई मुकेश को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पारस को जेल भेज दिया गया। टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी से दो फाइल व मोबाइल जब्त कर लिया है। टीम ने सबूत जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें