सोनीपत। सर्दी का मौसम शुरू होते ही बच्चों में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचने वाले नौनिहालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। पहले जहां बच्चों की ओपीडी प्रतिदिन करीब 150 रहती थी, वहीं अब यह बढ़कर 200 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
अस्पताल में ज्यादातर अभिभावक बच्चों को बुखार, खांसी और जुकाम की शिकायत के साथ लेकर पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार सर्दियों में बच्चों को सांस संबंधी संक्रमण और निमोनिया का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। संवाद