फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राई से व्यापारी के बेटे का अपहरण कर 10 लाख की फिरौती लेने वाले गिरोह का सरगना साथी समेत गिरफ्तार

विज्ञापन
राई से व्यापारी के बेटे का अपहरण करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी बवाना पुलिस टीम के साथ। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
राई/नरेला। राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित गोल चक्र से उद्योगपति के बेटे का अपहरण कर 10 लाख रुपये की फिरौती वसूलने वाले गिरोह के सरगना को बवाना पुलिस ने साथी समेत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सोनीपत के गांव खेड़ी मनाजात का सुमित उर्फ मोली व बवाना की ईश्वर कालोनी का रहने वाला संदीप उर्फ बाजा है। सुमित गिरोह का सरगना है। आरोपी पर राई के साथ ही बवाना में भी उद्योगपति का अपहरण मामले में नामजद है। बवाना पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेगी। साथ ही राई पुलिस भी उन्हें जल्द प्रोडक्शन वारंट पर लेगी।
विज्ञापन

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि अप्रैल में बवाना थाना क्षेत्र से फैक्टरी मालिक अजीत का फिरौती के लिए अपहरण कर लिया था। उद्योगपति से लूटपाट के अलावा अपहर्ताओं ने उसे छोड़ने के एवज में 10 लाख रुपये की मांग की थी। अपहरण की सूचना मिलने पर बवाना थाना पुलिस ने मामले की जांच करते हुए अजीत को अपहर्ताओं के चंगुल से छुड़वा लिया। बाद में इस मामले में पुलिस ने दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। तब पता लगा था कि उनके गिरोह का सरगना खेड़ी मनाजात का सुमित उर्फ मोली है। अब पुलिस ने सुमित को उसके साथी संदीप उर्फ बाजा के साथ काबू कर लिया है। उनसे दो पिस्तौल व सात कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपियों को एएसआई सुभाष तथा विनोद, हवलदार प्रवीन, देवेंद्र तथा सिपाही नितिन और सुरेंद्र की टीम ने काबू किया है। संदीप ने ही अजीत की फिरौती की रकम वसूलने के लिए उसके परिजनों को कई बार फोन किए थे। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।
राई से किया था उद्योगपति के बेटे का अपहरण
गिरफ्तार आरोपियों ने राई से भी उद्योगपति के बेटे का अपहरण किया था। 13 फरवरी 2019 को दिल्ली के राजधानी एंक्लेव निवासी आयुष जैन का राई औद्योगिक क्षेत्र से अपहरण हुआ था। वह पिता राकेश जैन के साथ लोहे के पाइप व अन्य सामान बनाने की फैक्टरी चलाते हैं। कार में आए चार बदमाशों ने उनका पिस्तौल दिखाकर अपहरण कर लिया था। वह उसे बारोटा-नाहरा रोड, केएमपी व हाईवे पर घुमाते रहे थेे। उन्होंने उसके पिता को फोन कर उसे छोड़ने की एवज में 15 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। बाद में उसका पिता दिल्ली से 10 लाख रुपये लेकर आया था। 10 लाख फिरौती देने के बाद उसे छोड़ा गया था। बदमाश उसकी कार के साथ उसमें रखे 2500 रुपये, चार एटीएम व क्रेडिट कार्ड और घड़ी भी ले गए थे। पुलिस ने मामले में आयुष के बयान पर लूट, फिरौती मांगने व अपहरण का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें