फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर सर्दी के कारण दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कड़ाके की सर्दी से लोगों को राहत नहीं मिल रही, जिससे लोगों की जान भी जा रही है। सर्दी के कारण रेलवे स्टेशन पर दो लोगों की मौत हो गई, जो बीमार बताए गए हैं। इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। यहां पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों शव को अस्पताल में शिनाख्त के लिए रखवा दिया गया।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी रामफल पाराशर ने बताया कि रेलवे स्टेशन के टिकट घर के पास मंगलवार शाम को बुजुर्ग का शव मिला। वहीं रेलवे स्टेशन के डाकखाने परिसर में एक युवक का शव मिला। यात्रियों ने शव पड़े होने की सूचना जीआरपी को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शवों को शिनाख्त के लिए रखवा दिया गया है। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान चिकित्सक ने दोनों को टीबी होना बताया है, जिसके कारण सर्दी में सांस की परेशानी होने पर उनकी मौत होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें