फोटो 15: सोनीपत के गन्नौर स्थित नपा कार्यालय में हुई बैठक के दौरान विधायक देवेंद्र कादियान, चे
गन्नौर। नगरपालिका कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को साधारण बैठक हुई। बैठक में विधायक देवेंद्र कादियान पहुंचे। इस दौरान हर वार्ड में 50 लाख रुपये तक के कामों को मंजूरी दी गई। पार्षद अपने वार्ड में जरूरत के हिसाब से गली, नाली जैसे काम करवा सकेंगे।
बैठक में पार्षदों ने स्ट्रीट लाइट और सफाई की समस्या उठाई। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्ट्रीट लाइट का टेंडर प्रक्रिया पूरा कर जल्द वर्क आर्डर जारी करें। विधायक ने सफाई के लिए 5 से 7 कर्मचारियों की एक टीम अतिरिक्त में रखने को कहा।
विधायक ने नपा सचिव को निर्देश दिए कि किसी भी वार्ड में विकास कार्य शुरू करने से पहले संबंधित पार्षद को सूचित किया जाए। तालमेल से काम होगा तो शहर का विकास तेजी से होगा। नपाध्यक्ष अरुण त्यागी ने बैठक की अध्यक्षता में की। बैठक में 17 में से 13 पार्षद मौजूद रहे। महिला पार्षद खुशबू जैन, सोनिया शर्मा, राखी व शिवानी जैन अनुपस्थित रहीं। नपा सचिव प्रदीप खरब ने बताया कि 20 लाख रुपये का टेंडर लगाकर मानसून से पहले नालों की सफाई का काम शुरू हो चुका है।
पार्कों का होगा सुंदरीकरण
विधायक ने कहा कि शहर के पार्कों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। सबसे पहले नगरपालिका के पास बने लहरी सिंह पार्क में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर काम होगा। इसका डिजाइन बनना बाकी है। रेलवे स्टेशन के बाहर बने पार्क को भी सुंदर बनाने पर जोर दिया गया। पार्षदों ने इस पर सहमति जताई।