फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक मांगे आवेदन

Wed, 14 May 2025 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2025 के तहत बहादुरी, खेलकूद, सोशल साइंस, विज्ञान एवं तकनीक, पर्यावरण सहित आर्ट एवं कल्चर के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चे, जिनकी आयु 18 वर्ष तक हो आवेदन कर सकते हैं। वर्ष 2026 के जनवरी में आयोजित होने वाले समारोह में चयनित बच्चों को राष्ट्रपति की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। अवॉर्ड की घोषणा 26 दिसंबर को राष्ट्रीय वीर बाल दिवस पर की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि बाल पुरस्कार में विभिन्न श्रेणी के तहत 25 बच्चों का चयन किया जाएगा। पुरस्कारों में एक पदक सहित प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से प्राप्त आवेदनों की छंटनी की जाएगी उसके उपरांत फाइनल नामों का चयन राष्ट्रीय कमेटी की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें