फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एमए हिंदी में सीट से दोगुना आवेदन, शेष कोर्साें में सीटें खाली

Sat, 01 Aug 2026 09:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो - राजकीय महिला कॉलेज, गोहाना। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय में एमए हिंदी कोर्स छात्राओं की पहली पसंद बना हुआ है। यहां निर्धारित 40 सीटों पर 79 आवेदन प्राप्त हुए हैं। एमएससी ज्योग्राफी में 80 सीटों पर 72 आवेदन आए हैं। इसके अलावा अन्य सभी कोर्सों में सीटें खाली पड़ी हैं।
पीजीडीसीए कोर्स में में महज चार व केमेस्ट्री में दस ही आवेदन आए हैं। वहीं राजकीय कॉलेज बड़ौता में भी स्नातकोत्तर कोर्साें में आवेदन काफी कम जमा हुए हैं।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र में पीजी कोर्सों के लिए 20 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी थी। आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई तक चलनी थी। उपमंडल में दो कॉलेज में ही पीजी कोर्स संचालित होते हैं। दोनों कॉलेजों में स्नातकोत्तर संकायों की 500 सीटें स्वीकृत हैं।
इन सीटों के लिए 236 आवेदन जमा हो चुके हैं। कॉलेजों में स्वीकृत सीटों की तुलना में काफी कम आवेदन जमा होने पर उच्चतर शिक्षा विभाग ने आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी है। आवेदन जमा करवाने की तिथि बढ़ने के बाद शहर के महिला कॉलेज में आवेदनों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

कॉलेजों में आवेदन प्रक्रिया सात अगस्त तक चलेगी। इसके बाद 10 अगस्त को प्रोविजनल और 11 अगस्त को प्रथम कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
महिला कॉलेज में कोर्स अनुसार सीटों व आवेदनों का आंकड़ा
कोर्स स्वीकृत सीटें आवेदन
एमएससी केमेस्ट्री 40 10
पीजीडीसीए 40 04
एमकॉम 80 26
एमएससी ज्योग्राफी 80 72
एमए हिंदी 40 79
राजकीय कॉलेज बड़ौता में सीटों व आवेदनों का आंकड़ा
कोर्स स्वीकृत सीटें आवेदन
एमए पॉलिटिकल साइंस 40 21
एमए ज्योग्राफी 60 07
एमए हिंदी 60 05
एमए अंग्रेजी 60 12
आवेदन करने के लिए सात अगस्त तक खुला रहेगा पोर्टल
कॉलेज में दाखिला के लिए पोर्टल सात अगस्त तक खुला रहेगा। दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी तय तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। स्नातकोत्तर की प्रथम मेरिट सूची 11 अगस्त को जारी होगी। -मनमोहन चहल, नोडल अधिकारी, राजकीय महिला कॉलेज, गोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें