फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हकेंवि में पीएचडी कार्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

Thu, 05 Dec 2024 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए उपलब्ध पीएचडी कार्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 दिसंबर से शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदक 23 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने दाखिला पोर्टल की शुरुआत पर कहा कि विश्वविद्यालय निरंतर नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप युवाओं के अध्ययन-अध्यापन, अनुसंधान, नवाचार व कौशल विकास की दिशा में प्रयासरत है।
विज्ञापन

प्रो. फूल सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के विभिन्न 31 विभागों में कुल 200 पीएचडी की सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 दिसंबर तक चलेगी। 28 दिसंबर को प्रवेश परीक्षा से छूट प्राप्त आवेदकों की सूची जारी की जाएगी। इसी क्रम में विश्वविद्यालय द्वारा छह पाठ्यक्रमों होटल मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग टेक्नालॉजी, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और फार्मास्युटिकल साइंसेज के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए 30 दिसंबर को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।
प्रवेश परीक्षा का आयोजन 12 जनवरी को होगा। इन छह पाठ्यक्रमों में गेट/जीपीएटी के अंतर्गत आने वाले आवेदक इस प्रवेश परीक्षा से छूट प्राप्त होंगे। पीएचडी में प्रवेश के लिए साक्षात्कार 13 जनवरी से शुरू होंगे। सीटें रिक्त रहने पर दूसरी सूची 20 जनवरी को जारी की जाएगी। विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं परिषद शाखा के सहायक कुलसचिव डाॅ. अमित कुमार ने बताया कि पीएचडी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय विभिन्न विभागों के प्रमुख, शिक्षक व अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें