विदाई समारोह के दौरान प्रस्तुति देती यूजी और पीजी की सीनियर छात्राएं। स्रोत : कॉलेज
सोनीपत। जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में शनिवार को अंतिम वर्ष की यूजी और पीजी छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जूनियर छात्राओं ने सीनियर्स को विदाई दी।
यूजी कक्षाओं में मिस जीवीएम का खिताब अपूर्वा, मिस रैंप क्वीन सोनाक्षी, मिस ग्लैम डीवा ओजस्वी, मिस स्टाइल आइकन साक्षी, मिस ट्रेंडसेटर का खिताब स्नेहा को मिला।
वहीं पीजी कक्षाओं की छात्राओं में मिस जीवीएम का खिताब निकिता को और मिस वर्सेटाइल दिव्या को दिया गया। ब्यूरो