फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरा के अलावा वजीरपुरा भी टीकाकरण कराने में अव्वल

विज्ञापन
वजीरपुरा में महिला को वैक्सीन लगाती स्टाफ नर्स, साथ में चिकित्सक व अन्य कर्मचारी। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गोहाना, सोनीपत। गांव छपरा के बाद वजीरपुरा भी टीकाकरण कराने में अव्वल आया है। विभाग द्वारा गांव में 18 साल से अधिक की आयु के 1150 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया है। इस पर नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. कर्मवीर सिंह ने स्टाफ और ग्रामीणों को बधाई दी।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के अंतर्गत गोहाना शहर के अलावा 18 गांव आते हैं। शहर को कवर करने के बाद चिकित्सा अधिकारियों ने गांवों में भी सभी लाभार्थियों को वैक्सीन लगाने का अभियान चलाया है। इसके तहत चिकित्सा अधिकारी बनवासा पीएचसी के अंतर्गत गांव छपरा के शत-प्रतिशत ग्रामीणों को पहले ही वैक्सीन लगवा चुके हैं। अब उन्होंने मदीना पीएचसी के अंतर्गत गांव वजीरपुरा में भी इस लक्ष्य को पूरा करा लिया है। एसएमओ डॉ. कर्मवीर सिंह ने बताया कि गांव में कुल आबादी 1548 है, जिसमें से 18 साल से अधिक आयु के 1150 ग्रामीण हैं। इस दौरान डॉ. आदित्य, फार्मासिस्ट विजय राठी समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें