फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तार चोरी कर रहे युवक को किसान ने पकड़ा

Mon, 13 Apr 2026 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। थाना मुरथल की पुलिस ने खेत में लगाए गए ट्यूबवेल का तार चोरी करने के आरोपी उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ के रहने वाले अनिल को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रविवार को मेहंदीपुर निवासी विरेंद्र ने थाना मुरथल में शिकायत दी थी कि शनिवार रात 9:30 बजे वह अपने खेत में गए तो ट्यूबवेल के कोठड़े का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखे तो युवक ट्यूबवेल का तार काट रहा था। अन्य साथियों के साथ मिलकर उसने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। जब उन्होंने पड़ोस के खेतों में जाकर चेक किए तो गांव के विरेंद्र, ओमप्रकाश, रविंद्र के ट्यूबवेल के तार चोरी मिले। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें