गोहाना के गांव ठसका में नंदलाला गोधाम के वार्षिकोत्सव में पहुंचे कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा और
- फोटो : udhampur news
गोहाना। सहकारिता मंत्री डॉ़ अरविंद शर्मा ने अपनी पत्नी डॉ़ रीटा शर्मा के साथ ठसका स्थित श्री नंदलाल गोधाम सेवा समिति के वार्षिकोत्सव में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने गोशाला के विकास के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की।
डॉ़ शर्मा ने कहा कि पूर्व की सरकारों में हरियाणा में 215 गोशालाएं थीं। इनमें 1074 गोवंशों का पालन-पोषण हो रहा था। अब भाजपा सरकार में प्रदेश में 650 पंजीकृत गोशालाएं काम कर रही हैं। इनमें 4 लाख के लगभग गोवंश व नंदी हैं।
आज प्रदेश सरकार ने पूर्व की सरकारों के 2 करोड़ रुपये के बजट को बढ़ाकर 595 करोड़ रुपये किया है। प्रदेश सरकार ने इस वित्त वर्ष में 1 लाख एकड़ भूमि में प्राकृतिक खेती करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने किसानों से ज्यादा से ज्यादा प्राकृतिक खेती करने की अपील की।