फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्मारक स्थल...आरडब्ल्यूए ने गिराई ग्रीन बेल्ट में बनी दीवार

विज्ञापन
फोटो 35: सोनीपत में सेक्टर-23 मोड़ के पास महाराजा सूरजमल स्मारक स्थल पर ग्रीन बेल्ट में निर्मित - फोटो : katra news
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-23 मोड़ के पास महाराजा सूरजमल स्मारक स्थल को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद के बीच अब प्रतिमा के सामने बनी स्मारक स्थल की दीवार को खुद आरडब्ल्यूए ने गिरा दिया है। उपायुक्त सुशील सारवान के साथ बैठक के बाद सेक्टर-23 आरडब्ल्यूए ने प्रतिमा स्थल के पास ग्रीन बेल्ट में बनी दीवार को हटा दिया है। अब स्मारक स्थल से जुड़ा निर्माण वैध भूमि पर किया जाएगा।
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजेश दहिया ने बताया कि ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में बनी दीवार को हटाना आवश्यक था ताकि भविष्य में किसी प्रकार का कानूनी या प्रशासनिक विवाद न रहे। अब दीवार और स्मारक का निर्माण नियमानुसार ग्रीन बेल्ट से हटकर किया जाएगा। सभी तैयारियां नए सिरे से शुरू कर दी है।
फरवरी के दूसरे सप्ताह में हो सकता है अनावरण
महाराजा सूरजमल की प्रतिमा और स्मारक स्थल को लेकर सेक्टर-23 में 23-24 दिसंबर को अनावरण की तैयारी की गई थी लेकिन प्रशासन ने निर्माण कार्य ग्रीन बेल्ट पर बताते हुए अनावरण रुकवा दिया था। इसके बाद समाज के प्रतिनिधि खरखौदा में मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिले थे। उन्होंने मांग रखी थी कि प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री स्वयं करें। मुख्यमंत्री ने इस पर सहमति जताते हुए आयोजन की तैयारियों के निर्देश दिए थे। अब स्मारक स्थल को पूरी तरह वैध भूमि पर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। माना जा रहा है कि यदि सभी तैयारियां समय पर पूरी हो गईं तो फरवरी के दूसरे सप्ताह में प्रतिमा का अनावरण हो सकता है।
विज्ञापन

दीवार गिराने का विरोध भी जताया

दीवार हटाने को लेकर समाज के कुछ लोगों ने विरोध भी जताया है। उनका कहना है कि पूर्व में बनी संरचना को हटाने की आवश्यकता नहीं थी। समाज के एक प्रतिनिधि ने बताया कि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा और सेक्टर-23 आरडब्ल्यूए के प्रधान राजेश दहिया सहित अन्य प्रतिनिधिमंडल डीसी से मिले जिसके बाद उपायुक्त के आदेश पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें