फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉन टेनिस स्पर्धा : चेन्नई, भुवनेश्वर व पुणे की टीमों ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में बनाई जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में सोमवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। जिसमें चेन्नई, भुवनेश्वर व पुणे की टीमों ने अपने मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पुरुष वर्ग में अन्ना विश्वविद्यालय चेन्नई व कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (केआईआईटी) भुवनेश्वर की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जबकि महिला प्रतिस्पर्धा में सावित्री बाई फुले विश्वविद्यालय पुणे ने प्रतिद्वंदी टीम को हरा कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय पुरुष व महिला लॉन टेनिस प्रतियोगिता खेली जा रही है। प्रतियोगिता में देश भर के 32 टॉप विश्वविद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता विश्वविद्यालय के टेनिस एरिना में खेली जा रही हैं। विश्वविद्यालय के खेल निदेशक एवं प्रतियोगिता के आयोजक सचिव डॉ. बिरेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सोमवार को क्वार्टर फाइनल में कड़े मुकाबले देखने को मिले। इस अवसर पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. सुखदीप सिंह, पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के खेल उप निदेशक डॉ. राकेश मलिक, प्रशिक्षक बीरबल वढेरा व प्रशिक्षक निखिल हुड्डा मौजूद रहे।
विज्ञापन

परिणाम (पुरुष)
पहला क्वार्टर फाइनल : अन्ना विश्वविद्यालय चेन्नई महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक को 3-0 से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
दूसरा क्वार्टर फाइनल : केआईआईटी भुवनेश्वर की टीम ने एसआरएम चेन्नई को 3-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
परिणाम (महिला)
पहला र्क्वाटर फाइनल : सावित्री बाई फुले विश्वविद्यालय पुणे ने जैन विश्वविद्यालय बेंगलुरू को 2-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें