फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में नए रिकॉर्ड के साथ अंकुर मित्तल ने जीता स्वर्ण पदक

Sat, 30 Aug 2025 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :42: अंकुर मित्तल। - फोटो : samvad
विज्ञापन
सोनीपत। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज अंकुर मित्तल ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। कजाकिस्तान के शिमकेंट में शुक्रवार को हुई एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में अंकुर मित्तल ने डबल ट्रैप शूटिंग में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 107 का स्कोर बनाकर नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित करते हुए अपने ही पुराने रिकॉर्ड में सुधार किया है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में कजाकिस्तान के चिकुलापर प्रत्र्योम ने 98 के स्कोर के साथ रजत और कुवैत के अल्फासी अहमद ने 96 स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। अंकुर के पिता अशोक मित्तल ने कहा कि अंकुर ने विश्व रिकॉर्ड जीत के साथ यह साबित कर दिया है कि कठिन परिश्रम, निरंतर अभ्यास और मजबूत संकल्प से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। प्रतियोगिता में कई देशों के शीर्ष निशानेबाजों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अंकुर मित्तल ने अपने कौशल के दम पर शीर्ष स्थान पर कब्जा किया है।

अंकुर मित्तल ने अपने कॅरिअर में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। वर्ष 2017 में हरियाणा सरकार ने उन्हें भीम अवॉर्ड और वर्ष 2018 में उन्हें देश के सर्वोच्च खेल सम्मान अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें