फोटो : 15: रजत पदक विजेता अंकित छिक्कारा का स्वागत करते जिम संचालक पीटर त्यागी, पूर्व पार्षद अं
- फोटो : Samvad
गन्नौर। मुंबई के नरीमन पाॅइंट स्थित यशवंत राव चव्हाण सेंटर में वर्ल्ड नेचुरल बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन इन इंडिया की तरफ से आयोजित वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में चिरस्मी गांव के अंकित छिक्कारा ने रजत पदक हासिल किया है। यह प्रतियोगिता 25 अक्तूबर को आयोजित हुई थी, जिसमें देश और विदेशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
अंकित ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि वह इससे पहले दो बार राष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीत चुके हैं। इस प्रतियोगिता की तैयारी के लिए वह तीन वर्षों से लगातार मेहनत कर रहे थे। अंकित ने कहा कि फेडरेशन की ओर से जल्द ही दुबई में एक नई प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें उन्हें सीधे भाग लेने का मौका मिलेगा।
अंकित मंगलवार को गन्नौर स्थित पीटर फिटनेस जिम पहुंचे, जहां जिम संचालक पीटर त्यागी व पूर्व पार्षद अंकित मल्हौत्रा ने उनका स्वागत किया। त्यागी ने बताया कि अंकित अपनी फिटनेस को लेकर बेहद अनुशासित हैं और प्रशिक्षण के दौरान केवल वेज डाइट का पालन करते हैं। इस मौके पर हरिओम, जितेंद्र टूर, पार्षद अजय, मोना मलिक, नरेश रापडिया, अभिषेक व मनोज ने अंकित को बधाई दी।