फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बिना नंबर प्लेट और जर्जर हालत में सड़कों पर दौड़ रहे वाहन, प्रशासन की लापरवाही पर सवाल

Wed, 29 Oct 2025 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 14: रेलवे रोड पर पानी की सप्लाई कर रही पुरानी जर्जर हो चुकी गाड़ी। पाठक - फोटो : Samvad
विज्ञापन
गन्नौर। शहर की सड़कों पर इन दिनों बिना नंबर प्लेट और जर्जर हालत वाले वाहन चल रहे हैं। मंगलवार को रेलवे रोड पर एक ऐसी ही गाड़ी चर्चाओं में रही। वाहन के आगे का हिस्सा पूरी तरह जंग खाया हुआ था, बोनट टूटा था और दोनों हेडलाइट गायब थीं और बम्पर भी लटक रहा था।वाहन पर नंबर प्लेट तक नहीं थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे वाहन न सिर्फ यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं, बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बने हैं। इस तरह की गाड़ियां अक्सर माल ढोने के लिए उपयोग की जाती हैं, परंतु फिटनेस और पंजीकरण के नियमों का कोई पालन नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें