फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर ग्वालियर में हेड कोच नियुक्त हुए अंकित

Fri, 22 Aug 2025 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के पीजी डिप्लोमा (बैडमिंटन) पाठ्यक्रम के छात्र अंकित आर्य का चयन मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर में हेड कोच पद पर हुआ है। कुलपति अशोक कुमार ने इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय बताया है।
उन्होंने कहा कि अंकित आर्य का चयन इस बात का प्रमाण है कि खेल विश्वविद्यालय राई की ओर से प्रदान की जा रही शिक्षा और प्रशिक्षण, खेल पेशेवरों को उत्कृष्ट कॅरिअर का अवसर उपलब्ध करा रहा है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य न केवल खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय खेल शिक्षा और प्रशिक्षण देना है, बल्कि उन्हें कैंपस प्लेसमेंट जैसी सुविधाओं के माध्यम से भविष्य के लिए सुरक्षित और उज्ज्वल कॅरिअर उपलब्ध कराना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकित आर्य की नियुक्ति से आने वाले विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। अंकित आर्य ने अपनी सफलता पर कहा विश्वविद्यालय में पढ़ाई और प्रशिक्षण के दौरान उन्हें राष्ट्रीय स्तर के कोच व विशेषज्ञों से मार्गदर्शन मिला, जिसने उनके कॅरिअर को नई दिशा दी। विश्वविद्यालय ने केवल तकनीकी और खेल संबंधी ज्ञान ही नहीं दिया, बल्कि आत्मविश्वास और पेशेवर दृष्टिकोण भी विकसित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें