फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नंदीशाला में पशुओं को नहीं मिल रहा हरा चारा, नपा अध्यक्ष ने सचिव को व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

Fri, 13 Feb 2026 07:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के खरखौदा में नंदीशाला का दौरा करते नपा अध्यक्ष हीरा लाल, सचिव मनीष रेढ़ू व एमई रा
विज्ञापन
खरखौदा। रोहतक मार्ग पर स्थित नंदीशाला में पशुओं को हरा चारा उपलब्ध न होने की बात कहते हुए नगरपालिका अध्यक्ष हीरा लाल ने नपा सचिव को व्यवस्था में सुधार लाने के आदेश दिए हैं। उनका कहना है कि नंदीशाला में पशु तुड़ा खाने को मजबूर हैं जबकि नगरपालिका ने पशुओं के लिए हरा चारा उपलब्ध कराने के लिए ठेका छोड़ा हुआ है।
विज्ञापन


नगरपालिका अध्यक्ष हीरा लाल शुक्रवार को नगरपालिका सचिव, एमई व कई पार्षदों के साथ रोहतक मार्ग पर स्थित नंदीशाला में पहुंचे। उन्होंने नंदीशाला में पशुओं को हरा चारा नहीं मिलने की बात कही। अध्यक्ष ने कहा कि वह वीरवार को भी नंदीशाला में हरा चारा आने के इंतजार में दो घंटे बिताकर गए, लेकिन चारा नहीं आया।
उन्हें बताया गया कि बुधवार को भी दान का कुछ हरा चारा आया था, उसे ही पशुओं को खिलाया गया। जबकि नंदीशाला में पशुओं के लिए हरा चारा उपलब्ध कराने के लिए ठेका दिया है। अध्यक्ष का कहना है कि वह शुक्रवार सुबह भी नंदीशाला पहुंचे, लेकिन तब भी हरा चारा नहीं मिला और अब फिर से अधिकारियों को साथ लेकर यहां पर आए हैं।
विज्ञापन

नाराजगी जताते हुए अध्यक्ष हीरा लाल ने सचिव मनीष रेढ़ू को नंदीशाला की व्यवस्था में सुधार लोने की बात कही। वहीं, नंदीशाला में पर्याप्त स्टाफ की भी तैनाती के आदेश दिए ताकि यहां पर व्यवस्था बनाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें