फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भिगान में 40 लाख से बनेगा पशु अस्पताल का भवन, सात गांवों को लाभ

Fri, 16 Oct 2026 03:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। गांव भिगान में करीब 40 लाख रुपये से पशु अस्पताल का आधुनिक भवन बनाया जाएगा। विधायक देवेंद्र कादियान ने वीरवार को नारियल तोड़कर भवन का शिलान्यास किया। पुरानी जर्जर इमारत की जगह उसी परिसर में नया भवन बनेगा। इससे भिगान के अलावा राजपुर, कामी, धतूरी, लल्हेड़ी कलां, लल्हेड़ी खुर्द और लड़सौली के पशुपालकों को लाभ मिलेगा।
विधायक ने निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए और ग्रामीणों से भी निर्माण कार्य की निगरानी करने की अपील की। इस दौरान ग्रामीणों ने अन्य समस्याएं भी रखीं, जिनके समाधान के लिए विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि पशु अस्पताल अभी दो कमरों में संचालित हो रहा है। पुरानी इमारत जर्जर और कंडम होने के कारण उसी परिसर में नया भवन बनाया जाएगा। इसमें ओपीडी, डिस्पेंसरी, लैब, स्टोर, डॉक्टर रूम और शौचालय की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

अस्पताल में पशुओं के उपचार के साथ टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान और पशु रोगों की जांच जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी के एसडीओ अनिल चहल, जेई नवनीत, कपिल, बंटी, रोबिन, भूप सिंह और नान्हा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें