फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सांसद और विधायक आवास पर 7 को गरजेंगी आशा कार्यकर्ता

Tue, 04 Mar 2025 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 23- सोनीपत के गन्नौर के लहरी सिंह पार्क में बैठक करती आशा वर्कर यूनियन की सदस्य। संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। आशा वर्कर यूनियन की ब्लॉक स्तरीय बैठक लहरी सिंह पार्क में हुई। बैठक में आशा कार्यकर्ताओं ने कार्यकारिणी कमेटी का गठन किया। इसमें मीना को प्रधान, सुमन को सचिव, कविता को कोषाध्यक्ष चुना गया। यूनियन की राज्य महासचिव सुनीता, जिला सचिव छवि भी बैठक में मौजूद रही।
विज्ञापन


प्रधान मीना ने कहा कि सरकार आशा कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि में कटौती करना चाहती है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस राशि को रोकने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार का कहना है कि जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली राशि लाभार्थियों तक नहीं पहुंच रही। इसके लिए आशा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। यूनियन ने सरकार की नीतियों का विरोध जताते हुए मांग की, कि नीतियों की जटिल शर्तों को हटाकर उनकी प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाए। सरकार ने जल्द उनकी सुनवाई नहीं की तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगी। सीटू से संबंधित सभी यूनियन 7 मार्च को सांसद व विधायक के आवास पर प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें