फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बगैर रीडिंग बिजली बिलों का वितरण करने पर रोष

Wed, 29 Oct 2025 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 13: सोनीपत के खरखौदा में एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर को ज्ञापन सौंपते भारतीय किसान यूनियन एकता - फोटो : Samvad
विज्ञापन
खरखौदा। भारतीय किसान यूनियन एकता (सिद्धूपुर) की खंड इकाई ने मंगलवार को बिजली निगम कार्यालय में रोष जताया है। आरोप है कि गांव मटिंडू व छिन्नौली में निगम की तरफ से बगैर रीडिंग लिए बिजली बिलों का वितरण कर दिया गया, जोकि गलत आए हुए हैं। उनकी तरफ से 8 अक्तूबर को एसडीओ से समाधान की मांग की गई थी, लेकिन दो दिन का समय देने के बावजूद अब 20 दिन हो चुके हैं और समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को यूनियन सदस्य ब्लाक प्रधान शक्ति दहिया के नेतृत्व में बिजली निगम कार्यालय में पहुंचे। रोष जताने के बाद उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों से बात की। बिजली निगम की तरफ से 1 नवंबर तक दोनों की गांवों की समस्याओं का समाधान करने की बात कही है। इसके बाद किसानों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर के पास पहुंचा और अपना मांगपत्र सौंपा।
किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ का कहना है कि बारिश के दौरान आईएमटी के अंदर से पानी साथ लगते सोहटी गांव के खेतों में उतार दिया था जो अब भी खेतों में ही भरा हुआ है। ऐसे में उनके सामने रबी की फसल की बिजाई करने की भी समस्या खड़ी हो गई है। उनकी मांग है कि खेतों से पानी निकासी करवाई जाए।
विज्ञापन

इस पर एसडीएम डा. निर्मल नागर ने आश्वासन दिया कि सिंचाई विभाग के उपमंडल अभियंता को मौके पर भेजकर पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। इस दौरान बेदी दहिया, बिजेंद्र, चुन्नी, रामकुमार, रंजीत, बुधराम सिंह, आजाद, रामकुमार व सतबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें