फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बिजली-पानी संकट पर फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरे लोगों को समझाकर किया शांत

Mon, 29 Jun 2026 04:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत में रोहतक रोड पर उतरकर रोष जताते क्षेत्रवासी। स्रोत पाठक
विज्ञापन
सोनीपत। पश्चिमी क्षेत्र में लंबे समय से बने बिजली और पेयजल संकट के विरोध में रविवार को आर्य नगर क्षेत्र के लोगों का आक्रोश सड़क पर फूट पड़ा। क्षेत्र की महिला और पुरुषों ने रोहतक रोड पर जाम लगाकर नगर निगम, बिजली विभाग और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। करीब 15 मिनट तक लगे जाम के कारण यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और बिजली निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि क्षेत्र में महीनों से बिजली और पानी की समस्या बनी हुई है लेकिन समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे।
लोगों का आरोप है कि जब बिजली आती है तो पानी की सप्लाई बंद रहती है और जब पानी छोड़ा जाता है तो बिजली गायब हो जाती है। इसके कारण लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना था कि कई इलाकों में सीवरेज युक्त दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

छोटे बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर परिवारों में चिंता बनी हुई है। वहीं लगातार बिजली कटौती के कारण लोगों को रात में जागकर बिजली आने का इंतजार करना पड़ता है ताकि मोटर चलाकर पानी भर सकें।

विधायक और मेयर से करेंगे स्थायी समाधान की मांग
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वह पहले भी कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रख चुके हैं लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। अब वह विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन से मुलाकात कर बिजली और पानी की समस्या के स्थायी समाधान की मांग करेंगे। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो भविष्य में इससे बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

फोटो :: सोनीपत में रोहतक रोड पर उतरकर रोष जताते क्षेत्रवासी। स्रोत पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें