फोटो : 12 : सोनीपत के देवड़ू गांव में ई-रिक्शा चालक की हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुं
सोनीपत। देवड़ू गांव में ई-रिक्शा चालक राजेंद्र की हत्या के मामले में गांव के ही इरशाद व उसके साथियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। वारदात के बाद से इलाके में सांप्रदायिक तनाव की आशंका के बीच पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घटना को लेकर हिंदू संगठनों से रोष जताया।
उधर घटना को लेकर हिंदू संगठनों ने गांव में पहुंचकर परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। रक्षक सेना के मंजीत और करणी सेना के प्रदेश महामंत्री दीपक चौहान ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर कदम पर परिवार के साथ हैं। अपराधियों को सब सिखाने के लिए योगी मॉडल अपनाने की मांग की। गोसेवक सिद्धार्थ राजपूत, राहुल, तुलसी आदि मौजूद रहे। मामले में तनाव को देखते हुए पुलिस भी फूंक-फूंक कर कदम रख रही है।