फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के पोषण व पढ़ाई पर दिया प्रशिक्षण

Sun, 14 Dec 2025 02:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 25- सोनीपत के महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय परिसर में प्र​शिक्षण कार्यक्रम के समापन प
विज्ञापन
सोनीपत। महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में पोषण भी पढ़ाई भी पहल के अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हुआ। जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रवीन मलिक के मार्गदर्शन में सोनीपत शहरी क्षेत्र की 100 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण लिया। समापन कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी गीता ने शिरकत की।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के साथ उनकी प्रारंभिक शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाना रहा। रॉकेट लर्निंग टीम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया। टीम में जिला समन्वयक कोमल, एसएलएमटी सुपरवाइजर सुमित्रा, अंकिता, मोना, पूजा, सोनिया शामिल रहीं।
टीम ने प्रतिभागियों को शैक्षणिक एवं पोषण से संबंधित विभिन्न विषयों पर व्यवहारिक एवं तकनीकी जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों में पोषण एवं शिक्षा बढ़ाने के लिए गतिविधियां, कुपोषण की पहचान, आंगनबाड़ी केंद्रों में गतिविधि-आधारित शिक्षा, सामुदायिक सहभागिता, रिपोर्टिंग एवं मॉनिटरिंग प्रक्रिया जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

परियोजना अधिकारी प्रवीन मलिक ने पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह पहल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। समापन कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित कर प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें