फोटो 32- सोनीपत के खरखौदा में जनसभा के दौरान लोगों को विकास रैली का न्योता देते विधायक पवन खरखौ
खरखौदा। विधायक पवन खरखौदा ने अनाज मंडी में 28 दिसंबर को होने वाली विकास रैली का निमंत्रण देने के लिए विभिन्न गांवों का दौरा किया। दौरे के दौरान उन्होंने गांव झरोठ, भदाना, ककरोई, रोहट, बैंयापुर, हरसाना, राठधना, तुर्कपुर सहित शहर में कई जगह जनसभा कर लोगों को रैली का निमंत्रण दिया।
विधायक पवन ने बताया कि कांग्रेस न तो वंदे मातरम को मानती है, न ही भारत की मूल विचारधारा का सम्मान करती है। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जब नेतृत्व ही स्वदेशी नहीं, बल्कि इटालियन है तो वह भारत की भावना को कैसे समझ सकते हैं।
आरोप लगाया कि बिहार में चुनाव हारने के बावजूद कांग्रेस हरियाणा में अनर्गल बयानबाजी कर रही है। विधायक पवन ने लोगों से 28 दिसंबर रविवार को सुबह 10 बजे नई अनाज मंडी, खरखौदा में होने वाली विकास रैली में पहुंचने का आह्वान किया। बताया कि रैली में मुख्यमंत्री के समक्ष मेट्रो, बस स्टैंड, मल्टी स्टोरी पार्किंग, पार्क व स्टेडियम जैसी बड़ी विकास परियोजनाओं की मांग रखी जाएगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को रैली की तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए। कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का लक्ष्य प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।