सोनीपत। हिंदू कन्या महाविद्यालय में संस्कृत और संगीत विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘विश्व संगीत का मूलाधार-सामवेद’ विषय पर राष्ट्रीय ई-संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्राध्यापिका मंजू ने गुरु वंदन से किया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल ने की।
संरक्षक प्रो. डॉ. बलवीर आचार्य, परामर्शदाता डॉ. राजेश मिश्र ने छात्राओं के साथ अपने विचार साझा किए। विशिष्ट वक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला महाविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ. ऋषिराज पाठक रहे।
उन्होंने सामवेद व भारतीय संगीत के गहरे संबंधों का विश्लेषण प्रस्तुत किया। समन्वयक डॉ. मंजू गोयंदी, तकनीकी सहायक गुरुपद धर, डॉ. सुमन, डॉ. रवि प्रभात, डॉ. राकेश, डॉ. शिलेंद्र आचार्य ने संगोष्ठी में विशेष योगदान दिया। संस्कृत विभाग की अध्यक्ष पूनम सिहाग ने कहा कि हमें अपना दायित्व अवश्य निभाना चाहिए।