फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पिछड़ा वर्ग कर्मियों की मांगों को लेकर कल सिरसा में होगा संगठन का गठन

Tue, 02 Jun 2026 08:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सिरसा डिपो में संगठन गठन को लेकर गोहाना में आयोजित बैठक में मौजूद ओबीसी रोडवेज कर्मचारी महासभा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना (सोनीपत)। ओबीसी रोडवेज कर्मचारी महासभा हरियाणा की राज्यस्तरीय बैठक मंगलवार को गोहाना में हुई। बैठक की अध्यक्षता राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र सैन ने की। बैठक में पिछड़ा वर्ग कर्मचारियों की लंबित मांगों और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई।
राज्य प्रधान सुभाष योगी ने कहा कि पिछड़ा वर्ग कर्मचारियों की मांगों को लंबे समय से उठाया जा रहा है पर सुनवाई नहीं हो रही है। पिछड़ा वर्ग के अधिकारों को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए मजबूत संगठन की जरूरत थी। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से 4 जून को सिरसा डिपो में ओबीसी रोडवेज कर्मचारी महासभा की नई टीम का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ओबीसी आरक्षण और अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पहले ही ज्ञापन सौंपा जा चुका है। जल्द ही राज्यस्तरीय पदाधिकारी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर कर्मचारियों की प्रमुख मांगों को पूरा कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में राज्य चेयरमैन राजेंद्र स्वामी, राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र सैन, राज्य महासचिव रामनिवास पांचाल, सुभाष स्वामी, राज्य कोषाध्यक्ष नरेंद्र प्रजापति, नवीन सैन सहित कई राज्य स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें