फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षमा भाव से ही शत्रु को बनाया जा सकता है मित्र : जगदीश जैन

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत की गुड़ मंडी स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दस लक्षण महापर्व के शुभारंभ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। गुड़ मंडी स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बुधवार को दस लक्षण महापर्व का शुभारंभ उत्तम क्षमा पर्व के साथ हुआ। महिला चेतना जैन मिलन की ओर से 64 रिद्धि महामंडल विधान का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान का अभिषेक और शांतिधारा कर पुण्यार्जन किया।
भगवान का प्रथम अभिषेक रघुवीर सिंह प्रेमचंद जैन परिवार और महिला चेतना जैन मिलन के परिवारजनों ने किया। वहीं, रघुवीर सिंह प्रेमचंद जैन परिवार और मौजी राम सुमेरचंद जैन परिवार ने शांतिधारा की।
विज्ञापन

जैन समाज के महामंत्री जयकुमार जैन ने बताया कि दस लक्षण महापर्व दस दिन तक चलेगा। इसकी शुरुआत उत्तम क्षमा से होती है और क्षमावाणी पर्व के साथ समापन होगा। कार्याध्यक्ष जगदीश जैन ने कहा कि क्षमा भाव से शत्रु को मित्र बनाया जा सकता है। मन में द्वेष रखने से व्यक्ति संतुष्ट नहीं रह सकता।
विज्ञापन

महिला चेतना जैन मिलन की अध्यक्ष शिल्पा जैन सहित भावना जैन, राखी जैन, महक जैन, अंजू जैन, संजना जैन, निशा जैन, शशि जैन, अनु जैन और मधु जैन ने क्षमा के महत्व पर विचार रखे। मुकेश जैन ने कहा कि अनेक घटनाओं का मूल कारण शत्रुता है और क्षमा वीरों का आभूषण है।
इस अवसर पर राकेश जैन, विपिन जैन, शुभम, अरुण, मोंटू, सुनील, सुरेंद्र, भारती, नैना, दीपाली, नूपुर और साक्षी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें