फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्विक संकट के बीच मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज कटौती कर जनता को दी राहत : बड़ौली

Sat, 28 Mar 2026 02:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
मोहन लाल बड़ौली।
विज्ञापन
सोनीपत। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती महंगाई और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच केंद्र की मोदी सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती कर आम जनता को बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन

पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर किया है जबकि डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर की ड्यूटी को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें पिछले एक महीने में लगभग 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 122 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं।
इसके चलते दुनिया के कई हिस्सों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आम नागरिकों को इस बोझ से बचाने का काम किया है जबकि दक्षिण-पूर्व एशिया, उत्तर अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका जैसे देशों में ईंधन की कीमतों में 20 से 50 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता और जनकल्याणकारी सोच का प्रमाण है कि सरकार ने खुद वित्तीय दबाव सहकर आम जनता को महंगाई से बचाने का निर्णय लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि इस फैसले से न केवल आम उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी बल्कि परिवहन लागत कम होने से खाद्य पदार्थों और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें