फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पूर्व छात्राओं ने संभाला 360 बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा, बनीं प्रेरणा

Sat, 25 Jul 2026 07:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
पूर्व छात्राओं के साथ राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय, अनाज मंडी, गोहाना के विद्या
विज्ञापन
गोहाना। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की सात पूर्व छात्राओं ने राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को पढ़ाया। शिक्षकों की विशेष इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) ड्यूटी के कारण पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका थी।
विज्ञापन

इन पूर्व छात्राओं ने स्वेच्छा से विद्यालय पहुंचकर शिक्षण का दायित्व संभाला। इससे अनाज मंडी स्थित विद्यालय के करीब 360 विद्यार्थियों की पढ़ाई नियमित रूप से जारी रही। उन्होंने विषयवार पढ़ाई के साथ अनुशासन और स्वच्छता पर भी ध्यान दिया। कक्षाओं में बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। प्राचार्य मंजू की अपील पर ईशिका, प्राची, मोनी, मुस्कान, आशु, तमन्ना और सिमरन विद्यालय पहुंचीं। उन्होंने छोटी कक्षाओं के बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी ली।
राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय की प्रभारी मोनिका रोहिल्ला ने छात्राओं को दिशा-निर्देश दिए। पूर्व छात्राओं ने बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। पूर्व छात्रा मोनी ने बताया कि प्राचार्य मंजू के फोन पर उन्होंने यह दायित्व समझा। बच्चों के साथ बिताया समय उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें