फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगा आप ने दिया धरना

Thu, 29 Jan 2026 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में धरने पर नारेबाजी करते आप पदा​धिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत: पार्टी
विज्ञापन
सोनीपत। लघु सचिवालय स्थित तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बुधवार को धरना देने के बाद नायब तहसीलदार को मांगपत्र सौंपा। उन्होंने तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री और इंतकाल प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने की मांग की।
विज्ञापन

आप नेता विमल किशोर ने आरोप लगाया कि तहसील कार्यालय में इंतकाल, डिक्री रजिस्टर्ड न होने, रजिस्ट्री का पुराना रिकॉर्ड मांगने, टुकड़ों में रजिस्ट्री न होने, वारसान की रिपोर्ट न मानने और कोर्ट से डिक्लेरेशन की शर्तें लगाकर लोगों को बेवजह परेशान किया जा रहा है।
यदि रिश्वत दी जाए तो सभी नियम दरकिनार कर रजिस्ट्री कर दी जाती है। आप का आरोप है कि कहीं 500 से 1000 रुपये प्रति गज के हिसाब से रिश्वत ली जा रही है तो कहीं सामान्य रजिस्ट्री में भी चंदे के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि तहसील में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाए और एक मार्गदर्शक बोर्ड लगाया जाए। धरने का नेतृत्व लोकसभा सचिव राजेश सरोहा और विधानसभा अध्यक्ष योगेश पाल ने किया।
इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रणवीर छिक्कारा ने की। इस दौरान विकास दहिया, सुनील दहिया, यादवेंद्र, शेर मोहम्मद, रोहित बड़ौली, सिद्धार्थ रहिला, अशोक, ललित, राजकुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें