फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप

Wed, 24 Dec 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सदर थाना क्षेत्र के गांव में किशोरी को बहाने से बुलाकर दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक धोखे से किशोरी को प्लॉट में बने कमरे में ले गया। वहां उसने उसके साथ गलत हरकत कीं। विरोध और शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। पीड़िता के पिता ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि 21 दिसंबर की रात करीब 11 बजे उनकी 14 वर्षीय बेटी घर के नीचे बने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान गांव का रोहित घर पहुंचा और उनकी बेटी से कहा कि उसकी बुआ उसे बुला रही है। वह बहाने से उसे पास ही प्लॉट में बने कमरे में ले गया। वहां उससे गलत हरकत करने लगा। बेटी के शोर मचाने पर वह घबरा गया और भाग गया।
परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। सदर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें