फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पेयजल लाइन डालने के बाद गली निर्माण में लापरवाही का आरोप

Wed, 18 Mar 2026 08:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गली निर्माण से पहले रोडी डलवाने में की जा रही खानापूर्ती।  संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। वार्ड-7 में जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से करवाए जा रहे विकास कार्यों को लेकर लोगों में रोष है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पेयजल लाइन डालने के बाद गली के निर्माण में तय मानकों की अनदेखी की जा रही है। ठेकेदार गली निर्माण से पहले केवल कुछ ही जगहों पर रोड़ी डालकर खानापूर्ति कर रहा है।
स्थानीय निवासी सतपाल शर्मा का कहना है कि इस तरह से बनाई जा रही गली ज्यादा समय तक टिक नहीं पाएगी। कुछ ही समय बाद टूटने लगेगी। वहीं, गली में जगह-जगह गड्ढे भी बने हुए हैं। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि कार्य की जांच कराकर सही गुणवत्ता के साथ निर्माण कराया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। सतपाल ने कहा कि यदि ठेकेदार व अधिकारियों ने इस पर संज्ञान नहीं लिया तो वह सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज करवाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें