सोनीपत। जिंदल रियल्टी लिमिटेड ने गांव राठधाना में करोड़ों की जमीन के रिकॉर्ड में कुछ लोगों पर हेराफेरी व काम में बाधा डालने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पुलिस आयुक्त को दी गई। पुलिस आयुक्त के आदेश पर धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
जिंदल रियल्टी के प्रतिनिधि हर्षवर्धन ने शिकायत में बताया कि जिंदल ग्रुप कंपनियों ने वर्ष 2006 में राठधाना गांव में लगभग 60 कनाल जमीन खरीदी थी। यह स्वामित्व राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज थी। 12 अप्रैल 2023 को म्यूटेशन संख्या 9261 और 9271 के तहत वैध रूप से जिंदल रियल्टी लिमिटेड के नाम कर दी गई। कंपनी को इस जमीन पर आरएमसी प्लांट लगाने के लिए 4 अक्तूबर 2023 को सीएलयू की अनुमति भी मिल गई थी मगर बाद में परियोजना में बड़ा निवेश और निर्माण कार्य शुरू किया गया।