फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किशोरी के अपहरण का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Tue, 28 Oct 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बड़ी थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को अगवा करने की वारदात में संलिप्त दूसरे आरोपी लवली निवासी लुधियाना, पंजाब हाल टीडीआई मुरथल जिला सोनीपत को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने शिकायत दी थी कि उनकी नाबालिग लड़की 28 अगस्त 2024 की रात को घर से गायब हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और पहले ही एक आरोपी नितिन उर्फ निखिल निवासी पिपली खेड़ा जिला सोनीपत को गिरफ्तार कर लिया था। अब दूसरे आरोपी लवली को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें