फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चौक के सुंदरीकरण में गड़बड़ी का लगा आरोप

Thu, 17 Jul 2025 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फाेटो 05- सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित पंडित श्रीराम शर्मा चौक पर लोगों के साथ शंख व घंटी बजाकर
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल अड्डा स्थित पंडित श्रीराम शर्मा चौक के चल रहे सुंदरीकरण के कार्य में बरती जा रही लापरवाही के विरोध में लोगों ने शंख और घंटी बजाकर रोष जताया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला पार्षद संजय बड़वासनी व ब्राह्मण नेता मुकेश शर्मा ने किया।
विज्ञापन

इसके बाद लोगों ने शिकायत लेकर रेलवे रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के कार्यालय पहुंचे। कार्यकारी अभियंता ने लोगों को जल्द समाधान का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। बड़वासनी व मुकेश शर्मा ने कहा कि पंडित श्रीराम शर्मा महान स्वतंत्रता सेनानी, संविधान निर्माण सभा के सदस्य एवं संयुक्त पंजाब में विपक्षी नेता रहे।
उन्होंने नि:स्वार्थ भाव से स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ कार्य देशभक्ति के लिए कार्य किया था जबकि ऐसी महान विभूति के नाम पर बनाए गए चौक के सुंदरीकरण में खामियां बरती जा रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चौक के सुंदरीकरण के कुछ हिस्से से डीपीसी (सीलन युक्त जगह पर कंक्रीट लगाना) को हटाया जा रहा है, जबकि इस जगह पर बाद में पौधे लगाकर चौक का सुंदरीकरण किया जा सकता था। इस विरोध में लोगों ने प्रशासन को जगाने के लिए शंख व घंटी बजाकर रोष जताया।
इसके बाद लोग लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रशांत कौशिक से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। यहां विभाग व नगर निगम अधिकारियों से समस्या का समाधान करवाने की मांग की।
विज्ञापन

अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पंडित श्रीराम चौक के सुंदरीकरण में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें