फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: करनाल के निजी गुरुकुल में नाबालिग से मारपीट का आरोप, पुलिस को दी शिकायत

Tue, 28 Apr 2026 05:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव में पिटाई के कारण नाबालिग के शरीर पर लगे चोट के निशान। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
गन्नौर। क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्र के साथ करनाल स्थित निजी गुरुकुल में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित के परिजनों ने थाना गन्नौर में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायत में आरोप है कि गुरुकुल संचालक ने बच्चे के साथ बेरहमी से पिटाई की जिससे उसके शरीर पर चोट के निशान आ गए। परिजनों के अनुसार 21 अप्रैल को बच्चे का दाखिला गुरुकुल में कराया गया था। 27 अप्रैल को जब वह बच्चे से मिलने पहुंचे तो देखा कि उसे पीटा जा रहा था। बच्चे के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे।
इसके बाद परिजन उन्हें अपने साथ घर ले आए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि गुरुकुल संचालक ने बच्चे को धमकाया भी था। मामले को लेकर परिजनों में रोष है और उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि थाना गन्नौर में शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें