फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप : कारगुजारियों को छिपाने के लिए गलत बयानबाजी कर रहे कुलपति

Sat, 23 Nov 2024 05:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल की शिक्षक व गैर शिक्षक यूनियन ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुलपति कारगुजारियों को छिपाने के लिए झूठी बयानबाजी कर रहे हैं। पूर्व परीक्षा नियंत्रक को समय पर नो ड्यूज जारी होने पर भी सेवानिवृत्ति के लाभ नहीं दिए। यूनियन ने कहा कि परीक्षा नियंत्रक के सेवानिवृत्ति लाभ में देरी के मामले में विवि प्रशासन ने पल्ला झाड़ने की कोशिश है।
विज्ञापन

यूनियन ने कुलपति की तरफ से दिए गए उस बयान की निंदा की, जिसमें कहा है कि परीक्षा नियंत्रक को नो ड्यूज जारी नहीं किया गया था, इसलिए सेवानिवृत्ति का कुछ लाभांश रोका गया है। यूनियन का कहना है कि परीक्षा नियंत्रक को समय पर नो ड्यूज जारी किया था और उनके विरुद्ध कोई जांच भी लंबित नहीं थी। इसके बावजूद उन्हें समय पर सेवानिवृत्ति लाभ नहीं दिए गए। कुलपति का कहना है कि परीक्षा शाखा का ऑडिट लंबित है। इसलिए परीक्षा शाखा के ऑडिट के लिए कमेटी गठित कर दी गई है जो 15 दिन में रिपोर्ट देगी। तब तक सेवानिवृत्ति के लाभ रोके गए हैं।
यूनियन का कहना है कि न परीक्षा नियंत्रक पर कोई शिकायत है और न ही शाखा के रूटीन ऑडिट के लिए किसी के सेवानिवृत्ति लाभ रोके जा सकते हैं। विशेष बात यह है कि परीक्षा शाखा के ऑडिट के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन के मई माह में आदेश जारी किए थे, जो अब तक लंबित है। यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि वह खराब कार्यप्रणाली को लेकर जल्द ही कठोर निर्णय लेने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें