फोटो 16- सोनीपत के गन्नौर के वार्ड-8 में गली निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल पर रोष जताते
- फोटो : संवाद
गन्नौर। नगरपालिका के वार्ड-8 की प्रताप काॅलोनी निवासियों ने पार्षद विकास शर्मा के नेतृत्व में रोष जताकर गली निर्माण में निम्न स्तर की सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। आरोप है कि अधिकारियों की अनदेखी के कारण ठेकेदार गली निर्माण में लापरवाही बरत रहा है। लोगों ने एसडीएम से गली निर्माण सामग्री की जांच करवाने की भी मांग की।
पार्षद विकास शर्मा, प्रदीप, सोमबीर व शमशेर सैनी ने बताया कि प्रताप काॅलोनी में नगरपालिका की ओर से करीब 75 लाख रुपये की लागत से गली का निर्माण करवाया जा रहा है। गली में टाइल लगाई जा रही हैं, लेकिन ठेकेदार की ओर से निर्माण कार्य में निम्न स्तर की सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। उनके बार-बार कहने के बावजूद गली का लेवल सही ढंग से नहीं बनाया जा रहा है। टाइल लगाने के लिए मिट्टी का प्रयोग किया जा रहा है। वहीं नालियों का लेवल भी ठीक नहीं है। टाइल भी निम्न स्तर की लगाई जा रही हैं।
प्रताप काॅलोनी में गली निर्माण संबंधी कोई शिकायत नहीं मिली है। नपा अधिकारियों को जल्द गली का निरीक्षण करने के निर्देश दिए जाएंगे। यदि निरीक्षण के दौरान कोई समस्या मिलती है तो ठेकेदार का भुगतान नहीं किया जाएगा। गली निर्माण को भी सही ढंग से करवाया जाएगा।
- प्रवेश कादियान, एसडीएम, गन्नौर