फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्लॉट की दीवार गिराने व रोकने पर पीटने का आरोप

Mon, 28 Apr 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा । गांव मोहम्मदाबाद में प्लॉट की दीवार गिराने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद दो भाइयों ने दूसरे पक्ष के ग्रामीण पर रॉड और डंडे से हमला कर दिया। पीड़ित ने थाना खरखौदा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ग्रामीण सतपाल ने पुलिस को बताया कि वह 24 अप्रैल को दोपहर बाद घर के सामने प्लॉट में सब्जी की फसल में सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान गांव का ही काला अपना ट्रैक्टर लेकर आया और प्लॉट की दीवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गिर गई। जब उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की तो वह गाली-गलौज करने लगा। साथ ही धमकी दी कि ट्रैक्टर चढ़ा दूंगा। सतपाल का आरोप है कि कुछ देर बाद जब वह प्लॉट की ओर जा रहे थे तो काला और उसके भाई मोना रॉड और डंडे लेकर आए और उसको पीटने लगे। शोर सुनकर उनकी पत्नी भी वहां पहुंची तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। हमले में उनके सिर में चोट लगने के साथ हाथ की अंगुली टूट गई। आरोपियों ने धमकी दी है कि अगर शिकायत की तो जान से मार देंगे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें