फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन खत्म होने के एक सप्ताह बाद भी सभी पैसेंजर रद्द

Mon, 29 Feb 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पैसेंजर ट्रेनों की जानकारी लेने के लिए दिन भर रेलवे स्टेशन के पूछताछ खिड़की पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। 19 फरवरी से राजलूगढ़ी रेलवे स्टेशन के पास जाट समुदाय के लोगों द्वारा ट्रैक बाधित होने के जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।
विज्ञापन


23 को रेल लाइन चालू होने के बाद भी सभी 22 पैसेंजर ट्रेनें रूटीन पर नहीं आ सकी। जिसके चलते दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

वहीं भठिंडा इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द होने के चलते लोगों को अन्य ट्रेनों में यात्रा करनी पड़ रही है। साथ ही अंबाला की ओर जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस 7.30 घंटे व शहीद एक्स 2 घंटे देरी से चली।

दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली सभी 22 पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से बंद पड़ा हुआ है। दिल्ली मंडल रेलवे की ओर से चलाई गई नई दिल्ली-पानीपत दो स्पेशल ट्रेनों में ही यात्रा करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


ट्रेनों में भारी भीड़ के चलते लोगों को रोडवेज बसों में धक्के खाने पड़ रहे हैं। उम्मीद है कि कई दिनों से रद्द पड़ी सभी पैसेंजर ट्रेन सोमवार से शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें